साहिबगंज, मार्च 22 -- साहिबगंज। शहर के चौक बाजार स्थित जमुनादास केदारनाथ चौधरी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में आचार्य चयन परीक्षा का आयोजन विद्या भारती की ओर से रविवार को किया गया। आचार्य चयन परीक्षा के बारे में बताते हुए विद्या भारती परीक्षा के निमित्त प्रांत पर्यवेक्षक मनोज भारद्वाज ने बताया कि पूरे प्रांत में 4200 से अधिक अभ्यर्थी ने परीक्षा के लिए आवेदन दिया था। परीक्षा का आयोजन 10 केंद्रों पर किया गया। लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण करने वाली परीक्षार्थी की मौखिक परीक्षा 13 व 14 अप्रैल को रांची के प्रशिक्षण विद्यालय में आयोजित की जाएगी। लिखित व मौखिक परीक्षा के परिणाम के उपरांत सफल अभ्यर्थियों को 20 दिनों के प्रशिक्षण के लिए रांची बुलाया जाएगा। यह परीक्षा पीआरटी, टीजीटी, पीजीटी, वाटिका, काउंसलर,संगीत व कार्यालय प्रमुख के लिए किया गया। केंद...