घाटशिला, दिसम्बर 9 -- पोटका,संवाददाता। प्रखंड के विद्या भारती इंग्लिश स्कूल, हाता में शिक्षक, शिक्षिकाओं का एक दिवसीय पिकनिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पिकनिक कार्यक्रम के मौके पर विभिन्न मनोरंजक एवं प्रतिस्पर्धात्मक खेलों का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर क्रिकेट मैच,बांबिंग दी सीटी, तथा पासिंग दी बाल विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। क्रिकेट मैच में दो टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। क्रिकेट मैच में संजय के नेतृत्व वाली टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 79 रनों के विशाल अंतर से विजय प्राप्त की। पांच ओवरों के इस मैच ने उपस्थित सभी शिक्षकों को रोमांचित कर दिया। पासिंग दी बाल प्रतियोगिता में बिद्या सागर पति ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। बांबिंग दी सीटी खेल में संजय महाकुड़ विजेता रहे। प्राचार्य सलीम आजाद ने कहा कि समग्र ...