विद्या भवन कॉलेज में छात्राओं ने किया योग
सीवान, जून 22 -- सीवान। शहर के विद्या भवन महिला महाविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया। प्राचार्य प्रो. डॉ. सी.बी. सिंह की अध्यक्षता में एनएसएस की कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. रीता शर्मा के निर्देशन में छात्राओं व शिक्षिकाओं ने योग किया। इस क्रम में योग की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि योग महज़ एक शारीरिक व्यायाम नहीं है। बल्कि यह मानव के बाहरी और आंतरिक स्वरूप को संतुलन बनाए रखने में सहायक है। योग को सुचारू रूप से दैनिक जीवन में हमें शामिल करना चाहिए। इस अवसर पर संगीत की सहायक प्राध्यापिका अराधना कुमारी, मुन्ना पाण्डेय, मनीषा आदि उपस्थित थीं। यह भी पढ़ें- राजकीय महिला महाविद्यालय में योग सप्ताह का समापन यह भी पढ़ें- तथागत में योग दिवस का आयोजन यह भी पढ़ें- योग संगम शिविर को कुलपति ने किया संबोधित
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.