दुमका, मई 24 -- रानेश्वर, प्रतिनिधि। आसनबनी गांव स्थित विद्या प्ले स्कूल में शनिवार को यूकेजी ग्रेजुएशन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का शुभारंभ आगंतुक अतिथि के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस दौरान स्कूल के बच्चों ने एक से बढ़कर एक नृत्य गीत प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया था। मौके पर बच्चों के द्वारा बेहतरीन लघु नाटिका प्रस्तुत किया गया। बच्चों के द्वारा मोबाइल से दूर रहने की सलहा को लेकर भी गीत प्रस्तुत किया। यूकेजी से प्रथम कक्ष में नामांकित छात्रों को स्कूल की ओर से दीक्षांत समारोह का पोशाक उपलब्ध कराया गया था। बच्चों के द्वारा विभिन्न विषय पर व्याख्यान भी प्रस्तुत किया। मौके पर बच्चों की अभिभावक समेत स्कूल के प्राचार्य स्वीटी दुबे, संचालक प्रशांत हाजरा समेत अन्य शिक्षक ,शिक्षिका समेत गणमान्य लोग मौजूद थे। स्...