रांची, अगस्त 22 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। विद्या कॉलेज ऑफ नर्सिंग, अनगड़ा के जीएनएम की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया है। कॉलेज का रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा। श्वेता कुमारी 92.25 प्रतिशत अंक लाकर कॉलेज टॉपर बनीं। संजना कुमारी 91.75 प्रतिशत अंक के साथ दूसरे और चंद्रिका भाघवार 91.25 प्रतिशत अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। सुमिता किस्कू ने 90.75 और शिम्पी कुमारी ने 89.50 प्रतिशत अंक लाकर टॉप पांच में जगह बनाई। कॉलेज की निदेशक विद्या सिंह ने बताया कि कुल 20 छात्राओं ने 85 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए हैं, जो कॉलेज के लिए ऐतिहासिक रिजल्ट है। उन्होंने कहा कि यह सफलता शिक्षकों के मार्गदर्शन और छात्राओं की कड़ी मेहनत का नतीजा है। उन्होंने सभी सफल छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे सेवा भावना के साथ मरीजों का इलाज करें। जीएनएम सत्र 2022-25 की परीक्...