जामताड़ा, सितम्बर 27 -- विद्यासागर के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना प्राथमिकता: राहुल करमाटांड़, प्रतिनिधि। नंदनकानन स्थित मालिया बागान में पंडित ईश्वर चंद्र विद्यासागर की 206वीं जयंती पर शुक्रवार को उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि सारठ विधायक प्रतिनिधि राहुल सिंह व विशिष्ट अतिथि विद्यासागर स्मृति रक्षा समिति के सह अध्यक्ष विद्रोह कुमार मित्रा उपस्थित थे। मौके पर राहुल सिंह ने कहा केवल माल्यार्पण करना पंडित ईश्वर चंद्र विद्यासागर जैसे महान पुरुष के लिए उचित नहीं है। विद्यासागर नारी शिक्षा के साथ-साथ समाज में व्याप्त कुरीतियों, जात-पात, ऊंच-नीच के खिलाफ अविराम संघर्ष चलाते रहे। यहां के हर युवा को पंडित ईश्वर चंद्र विद्यासागर जैसे महान पुरुषों की हर कहानी, उनके विचार, उनके द्वारा चलाए गए हर कार्यों को ...