मथुरा, फरवरी 27 -- सीएसआरवी विद्याश्रम में वार्षिक खेलकूद स्पर्धाओं का शानदार आयोजन हुआ। इसमें नर्सरी कक्षा से आठवीं तक के विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह से बढ़-चढ़कर भाग लिया। वहीं खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर सबका मन मोह लिया। प्रतियोगिता में 100 व 200 मीटर दौड़, लंबी कूद, कबड्डी, खो-खो, फ्रॉग जंप, बैलून रेस, लेमन रेस, सैक रेस एवं थ्री लेग रेस आदि स्पर्धाएं कराई गईं। इनमें विद्यार्थियों ने अपनी क्षमता का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किए। प्रतियोगिता को सफल बनाने में शारीरिक शिक्षक सुमित दीक्षित व कपिल कुंतल एवं समस्त स्टाफ का सहयोग रहा। इसमें संस्थापक डॉ. गिर्राज सिंह सिसोदिया ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। वहीं विजेताओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि खेल से मन एवं शरीर दोनों स्वस्थ रहते हैं। प्...