बांदा, अप्रैल 15 -- बांदा। विद्यावती निगम मेमोरियल पब्लिक स्कूल में कक्षा दसवीं के छात्र-छात्राओं ने जिले में अपना परचम लहराया। कक्षा-दसवीं के छात्र वेदान्त गुप्ता ने अधिकतम 97.8 प्रतिशत अंक हासिल करके जिले व विद्यालय परिवार का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया। वेदांत गुप्ता के पिता राजकृष्ण गुप्ता व्यवसायी हैं। दूसरे स्थान पर अंशुमान तिवारी पुत्र जितेंद्र कुमार (97.6 प्रतिशत) रहे। व्यापारी अभिनय ओमर की बेटी आरोही ने भी कमाल कर दिया। उसने 97.4 प्रतिशत अंक अर्जित किया। दीशिका गुप्ता पुत्री सचिन्द्र कुमार ने 97.4 अंको के साथ विद्यालय में तीसरा स्थान हासिल किया। विद्यालय प्रबंधक अरुण कुमार निगम ने मेधावियों को बधाई दी एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह भी पढ़ें- संत तुलसी की निहारिका अव्वल विद्यालय के निदेशक एवं प्रधानाचार्या ने सभी छात्र-छात्र...