रुडकी, मई 29 -- झबरेड़ा, संवाददाता। देवभूमि उत्तराखंड ताइक्वांडो एसोसिएशन की ओर से विद्यावती पब्लिक स्कूल डेलना में आयोजित ताइक्वांडो प्रतियोगिता में स्कूल के छात्रों ने ओवरऑल चैंपियनशिप अपने नाम की। वीपीएस ताइक्वांडो एकेडमी की ओर से आयोजित प्रतियोगति का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक वीरेंद्र जाती और पूर्व दर्जाधारी डॉ. गौरव चौधरी ने रिबन काटकर किया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने बेहतरीन तकनीक, आत्मरक्षा कौशल और शानदार खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- विद्यावती पब्लिक स्कूल बना ओवरऑल चैंपियन यह भी पढ़ें- स्वर्ण पदक जीतने पर वेदिक ग्लोबल स्कूल ने किया मो. असद को सम्मानित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...