बांदा, अप्रैल 15 -- बांदा। सीबीएसई 10वीं के प्रथम चरण का परीक्षा परिणाम बुधवार को घोषित किया गया तो जिले भर के मेधावियों के चेहरे चहक उठे। इस बार हाईस्कूल में बेटों ने बाजी मारी तो बेटियों ने भी अपना दबदबा कायम रखा। विद्यावती निगम मेमोरियल स्कूल के मेधावियों ने इस बार उड़ान भरी। यहां के वेदांत गुप्ता ने 97.8 अंक के साथ जिले में टॉप किया। वहीं इसी विदयालय के अंशुमान तिवारी ने 97.6 अंक के साथ दूसरा व आरोपी ओमर ने 97.4 अंक के साथ तीसरा स्थान अंक हासिल किया। बच्चों की कामयाबी पर अभिभावक व शिक्षक भी उछल पड़े। मेधावियों का मुंह मीठा कराकर खुशी का इजहार किया। यह भी पढ़ें- भागवत प्रसाद में 100 प्रतिशत रहा रिजल्ट सीबीएसई के जनपद में 10 विद्यालय संचालित हो रहे हैं। ज्यादातर विद्यालय में 10वीं का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा। बुधवार को शाम चार बजे जैसे ही ...