धनबाद, जून 11 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। 65वीं सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता-2026-27 विद्यालय स्तर पर 16 जून से शुरू होगी। 20 जून तक सभी स्कूलों में प्रतियोगिता होगी। विद्यालय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के आधार पर प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता 23 जून से 30 जून तक निर्धारित है। डीएसई सह अपर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी आयुष कुमार ने संबंधित पत्र सभी प्रखंडों को जारी कर दिया है। जिलास्तरीय प्रतियोगिता एक जुलाई से पांच जुलाई के बीच कराई जाएगी। अंडर-15 बालक, अंडर-17 बालक व अंडर-17 बालिका की टीम प्रतियोगिता में भाग लेगी। एक टीम में 16 खिलाड़ी के साथ एक प्रशिक्षक व एक प्रबंधक होंगे। अहम यह है कि प्रतियोगिता शुरू होने के पहले खिलाड़ियों के कागजात की जांच की जाएगी। यह भी पढ़ें- 65वीं सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता 16 जून से अंडर-15 बालक व अंडर-17 (बालक/ बालिक...