दुमका, मई 17 -- दुमका, प्रतिनिधि। अखिल भारतीय नागरिक विकास केंद्र की ओर से वेस्टर्न इंग्लिश स्कूल में विद्यालय स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। प्रतियोगिता में विजेता एवं सभी प्रतिभागी बच्चों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस प्रतियोगिता में निबंध, चित्रकला और भाषण जैसे विभिन्न वर्ग शामिल किए गए थे। जय प्रकाश मंडल राधिका कुमारी, खुशी कुमारी, अंकित भगत, इनोसेंट मुर्मू आदि को केंद्र के ओर से सर्टिफिकेट प्रदान किया गया। विद्यालय सचिव अजय कुमार दुबे ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायक होती हैं। मेहनत और अनुशासन से ही जीवन में सफलता मिलती है। इस अवसर पर शिक्षक शिक्षिकाएं तथा बच्चे उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन राजेश कुमार झा वरीय शिक्षक के द्वारा किया गया।फोटो संख्या-38- ...