जौनपुर, मई 16 -- सुइथाकला। थाना सरपतहां क्षेत्र के एक विद्यालय में गुरुवार की रात को चोरो ने ताला तोड़कर कर लाखों का सामान चोरी कर लिया। प्रबंधक ने थाने में सूचना दी। थाना क्षेत्र के संत प्रसाद मेमोरियल पब्लिक स्कूल मिश्रिपुर में गुरुवार की रात चोरों ने ताला तोड़कर कर सीसीटीवी, एलईडी, साऊड मशीन, दो माइक, दो इनवर्टर, दो बैट्री सहित तमाम सामान चोरी कर ले गए। शुक्रवार की सुबह जब प्रबंधक डॉक्टर विनोद सिंह वत्स स्कूल पर गए तो देखा कि विद्यालय का ताला टूटा था। लाखों का सामान चोरों ने साफ कर दिया। श्री सिंह ने थाने में तहरीर दे दिया है। यह भी पढ़ें- प्लस टू उत्क्रमित उच्च विद्यालय कुरसों में चोरी, एफआईआर दर्ज थाना प्रभारी यजुवेन्द्र सिंह ने बताया गया कि सूचना मिल गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...