समस्तीपुर, जून 13 -- सरायरंजन। मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के गाछी टोल गोहदा स्थित प्राथमिक विद्यालय से शुक्रवार की रात तीन क्विंटल चावल की चोरी का मामला सामने आया है। इस संबंध में विद्यालय के प्रधान शिक्षक संजीव कुमार के लिखित बयान पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। प्राथमिकी में प्रधान शिक्षक ने कहा है कि शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों ने विद्यालय के रसोई घर की खिड़की तोड़कर मध्यान भोजन के लिए भंडारित 3 क्विंटल 9 किलो चावल में से 3 क्विंटल चावल की चोरी कर ली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...