गिरडीह, अप्रैल 3 -- खोरीमहुआ। विद्यालय से जुड़ाव बढ़ाने के लिए शिक्षकों का अभियान शुरू हो गया है। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग रांची के निर्देशानुसार नए शैक्षणिक सत्र में बच्चों की विद्यालय में उपस्थिति बढ़ाने और उन्हें शिक्षा से जोड़ने के उद्देश्य से 2 बीरेंद्र अयन उच्च विद्यालय डोरंडा में शिक्षकों की एक महत्वपूर्ण बैठक गुरूवार को हुई। अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य बिनोद प्रसाद यादव ने की। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि पोषक क्षेत्र के सभी विद्यालय प्रधानों का एक व्हाट्सएप समूह बनाया जाएगा। जिससे आठवीं एवं दसवीं की परीक्षा में शामिल छात्रों को आगे की पढ़ाई के लिए विद्यालय से जोड़ा जा सके। इसके साथ ही शिक्षकों को यह जिम्मेदारी दी गई कि वे अपने-अपने क्षेत्र के मध्य एवं उच्च विद्यालयों का भ्रमण कर छात्रों को नए शैक्षणिक सत्र में नि...