औरंगाबाद, दिसम्बर 17 -- गोह प्रखंड के उपहारा थाना पुलिस ने बुधवार को हरिगांव मिडिल स्कूल के निकट खलिहान में रखा पुआल के ढेर से चावल की दो बोरियां बरामद की हैं। थानाध्यक्ष आकाश कुमार ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और चावल को कब्जे में लिया। स्थानीय मिडिल स्कूल के प्रभारी रामईश्वर यादव ने चावल अपने विद्यालय का होने का दावा किया। हालांकि उन्होंने चोरी की प्राथमिकी थाने में दर्ज नहीं कराई थी, लेकिन बीआरसी कार्यालय को एमडीएम की चावल चोरी होने की सूचना दी गई थी। कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद बरामद चावल को मिडिल स्कूल के प्रभारी को सुपुर्द कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...