समस्तीपुर, अप्रैल 24 -- विभूतिपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय बन्हैती से गुरुवार की रात्रि चोरों ने विभिन्न उपस्कर की चोरी कर ली। मामले को लेकर विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजेश ने स्थानीय थाना में एक आवेदन देकर अज्ञात के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। बताया है कि 24 अप्रैल को वे सुबह 6:30 बजे विद्यालय पहुंचे तो रसोईया ने बताया कि लाउड स्पीकर का यूनिट, तार सीढ़ी के बगल में फेंका हुआ है। उपस्थित शिक्षकों एवं बच्चों के साथ जाकर देखा तो सही में लाउडस्पीकर का यूनिट एवं तार फेंका हुआ था। स्मार्ट क्लास के पास गया तो देखा ग्रिल टूटा हुआ था। यह भी पढ़ें- सहरसा: विद्यालय से चापाकल चोरी अंदर प्रवेश करने पर पाया कि स्मार्ट क्लास से एलईडी, यूपीएस, म्यूजिक सिस्टम, एमप्लीफायर एवं कॉर्डलेस माइक आदि गायब था। सभी सामान की चोरी चोरों ने कर ...