अररिया, जनवरी 16 -- पलासी ए.सं.। प्रखंड के नवसृजित प्राथमिक विद्यालय साहू टोला काशिबाड़ी से अज्ञात चोरों ने खिड़की तोड़कर एमडीएम का आठ बोरा चावल चोरी कर ली। इस बाबत विद्यालय के एचएम सुरेश प्रसाद साह ने एक आवेदन पलासी थाना में देने की बात कही है। उन्होंने थाने को दिये आवेदन में कहा है कि ठंड की छूट्टी के कारण बुधवार को विद्यालय बंद था। जब गुरुवार को स्कूल खुला तो पाया कि एमडीएम चावल वाले कमरे का ताला टूटा है। जब चावल निकालने गया तो देखा कि एमडीएम का आठ बोरा चावल गायब है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.