आजमगढ़, फरवरी 16 -- बिलरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। बीआरसी पटवध में सोमवार को ब्लॉक स्तरीय विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष एवं सचिव उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रबंध समिति के दायित्वों और अधिकारों पर विस्तार से जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि डायट प्राचार्य अमरनाथ राय ने कहा कि विद्यालय केवल भवन नहीं, बल्कि पूरे गांव की सहभागिता से संचालित एक सामाजिक संस्था है। उन्होंने कहा कि विद्यालय गांव का होता है और शिक्षक सहयोगी की भूमिका में कार्य करता है। बिना ग्रामीणों के सहयोग के विद्यालय में बेहतर शैक्षिक वातावरण और गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा सुनिश्चित नहीं की जा सकती। विशिष्ट अतिथि बीएसए राजीव कुमार पाठक ने कहा कि विद्यालय प्रबंध समिति की सहभागिता से ही शैक्षिक योजनाओं का प्रभावी क्रियावंयन संभव है। बीईओ जगदीश यादव ने शिक्षा की गुण...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.