जहानाबाद, जून 6 -- जहानाबाद, नगर संवाददाता। बिहार विद्यालय सफाई कर्मियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर भाकपा माले कार्यालय से जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय तक जुलूस निकाला और धरना दिया। धरना सभा को भाकपा माले पूर्व सचिव रामाधार सिंह, जिला कमेटी सदस्य रविन्द्र यादव, योगेंद्र यादव, रामानुज यादव, बिहार विद्यालय सफाई कर्मियों के प्रखंड सचिव अबध विन्द, वलवीर मोची, सोना देवी, गायत्री देवी, मंजू देवी, पिंकी देवी, पार्वती देवी, प्रमिला देवी अन्य महिला सफाई कर्मियों ने सम्बोधित किया। नेताओं ने कहा कि सफाई कर्मी शौचालय से लेकर विद्यालय में हर तरह के सफाई के कार्य करते हैं। लेकिन बदले में 15 रुपए प्रति दिन मजदूरी दी जाती है। यह भी पढ़ें- विद्यालय सफाई कर्मियों के बकाया मजदूरी का हो भुगतान उसमें भी तीन-चार माह बाद भुगतान किया जाता है। इस महंगाई के ...