रामगढ़, जून 16 -- केदला, निज प्रतिनिधि। आदर्श मध्य सह उच्च विद्यालय केदला तीन नंबर के विद्यालय प्रबंधन समिति के सचिव स्व लखन रजवार (50 वर्ष) की मृत्यू 27 मई को हो गई थी। गर्मी छुट्टी के बाद विद्यालय खुलने पर शोक सभा का आयोजन किया गया। मौके पर विद्यालय के सभी छात्र-छात्राएं, प्रबंधन समिति के सदस्य, शिक्षक, शिक्षिकाएं एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर मृतक के आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया। शोक सभा को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रधानाध्यापक जितन प्रसाद ने कहा कि लखन जी विद्यालय के विकास कार्यों में हमेशा सहयोग करने के लिए तैयार रहते थे। उनका अकस्मात जाना विद्यालय परिवार के लिए अपूर्णिय क्षति है। शोक सभा के बाद विद्यालय में छूट्टी की घोषणा कर दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...