अररिया, मार्च 10 -- जोकीहाट, (एस)। प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिसौना कन्या व कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं की सुरक्षा को लेकर अभिभावकों व विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्यों ने गहरी चिंता व्यक्त की है। शिक्षा विभाग द्वारा इन विद्यालयों के संविलियन के निर्णय के खिलाफ अभिभावकों ने डीएम को आवेदन सौंपकर विद्यालय को इस प्रक्रिया से मुक्त करने की मांग की है। अभिभावकों ने कहा कि डीईओ द्वारा जारी सूची के अनुसार इस विद्यालयों का संविलियन हाईस्कूल जोकीहाट में किया गया है। जो ​सिसौना कन्या विद्यालय से हाई स्कूल की दूरी लगभग एक किलोमीटर है। इसके साथ दोनों विद्यालयों के बीच से व्यस्त एनएच 327 ई सड़क गुजरती है। यही नहीं ​सड़क पर न तो कोई ओवरब्रिज है और न ही सुरक्षित पारपथ की व्यवस्था अभिभावकों का कहना है कि 217 छात्राओं (वर्ग 6 से 8) को ...