कोडरमा, जुलाई 28 -- झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि। एकल अभियान के अंचल कोडरमा अंतर्गत संच ढोढाकोला का मासिक आचार्य अभ्यास वर्ग पारहो आंगनबाड़ी केंद्र में संपन्न हुआ। बैठक में पिछले माह के कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए आगामी माह की कार्ययोजना तैयार की गई। अंचल प्राथमिक शिक्षा प्रशिक्षक अरविंद कुमार ने पाठ्यक्रम के अनुरूप विद्यालय संचालन, वृक्षारोपण, सोकता गड्ढों के निर्माण, ग्राम समिति की नियमित बैठक व अन्य निर्धारित गतिविधियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि एकल विद्यालयों का संचालन निर्धारित समय के अनुसार नियमित रूप से किया जाए व प्रत्येक गतिविधि को समयबद्ध ढंग से पूरा किया जाए। मौके पर सुमित्रा कुमारी, मधु कुमारी, किरण कुमारी, वृंदा देवी, सुनीता देवी, शिवानी कुमारी, इंद्रा कुमारी, मीना देवी, सोनी देवी, नीलम कुमारी, प्रमिला देवी, प्रीति...