गिरडीह, फरवरी 19 -- धनवार थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर आखिरकार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चोर गिरोह पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। दैनिक हिंदुस्तान में प्रकाशित खबर का असर गुरुवार को स्पष्ट रूप से देखने को मिला, जब धनवार, घोड़थम्भा और परसन थाना पुलिस की संयुक्त छापेमारी में सरकारी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों से चोरी किए गए गैस सिलेंडरों की बड़ी खेप बरामद की गई। जानकारी के अनुसार, बुधवार को धनवार थाना क्षेत्र से एक साथ दो मोटरसाइकिल चोरी की घटना को अंजाम देकर भाग रहे चोरों में से एक को ग्रामीणों ने खदेड़ कर पकड़ लिया। पकड़ा गया चोर धनवार थाना क्षेत्र के बेलदरायडीह निवासी कन्हैया कुमार सिंह (पिता सुनील सिंह) बताया जा रहा है, जिसे ग्रामीणों ने पुलिस के हवाले कर दिया। हालांकि अंधेरे का फायदा उठाकर दूसरा चोर फरार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.