बाराबंकी, दिसम्बर 22 -- त्रिवेदीगंज। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत विज्ञान विषय आधारित क्विज प्रतियोगिता का आयोजन विकासखंड त्रिवेदीगंज खंड शिक्षा अधिकारी के प्रांगण दहिला में सोमवार को आयोजित किया गया। जिसका मुख्य उद्देश्य बच्चों में वैज्ञानिक सोच वैज्ञानिक मनोवृति का विकास करना एवं रचनात्मक सोच विकसित करना है। इस प्रतियोगिता में विकासखंड के सभी उच्च माध्यमिक विद्यालय से छह से आठ तक के तीन-तीन बच्चों प्रतिभाग किया। लिखित परीक्षा में 66बच्चों ने भाग लिया। इसमें सर्वोच्च एवं सर्वश्रेष्ठ 25 बच्चों का चयन किया गया और इन्हीं 25 बच्चों में से 10 बच्चों को पुरस्कार एवं मोमेंटो से सम्मानित किया गया। 10 में पांच सर्वश्रेष्ठ बच्चों को जिला स्तर पर राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के मॉडल प्रदर्शनी के लिए चुना गया। इस मौके पर एसडीएम राजेश कुमार विश्...