मथुरा, दिसम्बर 9 -- रतनलाल फूलकटोरी देवी स्कूल में शुक्रवार को सप्तशक्ति संगम हुआ। यहां संयुक्त परिवार प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, महिला आत्मविश्वास व आत्मनिर्भरता विकास, अधिकार व कर्तव्यों में जागरूकता व सामाजिक-राजनीतिक क्षेत्र में उनकी सहभागिता बढ़ाने पर जोर दिया। शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रांत कार्यवाहिका ललिता गुप्ता, अध्यक्ष नगर कार्यवाहिका नीलिमा राठौर, मुख्यवक्ता बौद्धिक प्रमुख डॉ. मालती मिश्रा व प्रधानाचार्या डॉ. नीता सिंह ने दीप जलाकर किया। डॉ. नीता सिंह ने अतिथि सम्मान व रूपरेखा प्रस्तुत की, वहीं सप्तशक्ति के महत्व व मातृत्व श्रेष्ठता पर प्रकाश डाला। इसमें नवयुग का नवविचार गीत एवं संगीत शिक्षिकाओं ने हम ही मातृशक्ति प्रस्तुत किया। यहां माताओं की प्रश्नोत्तरी स्पर्धा हुई। डॉ. मालती मिश्रा ने संयुक्त परिवार प्रणाली व पर्यावरण संरक्षण ...