आजमगढ़, अप्रैल 2 -- लालगंज। नगर पंचायत लालगंज में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज के प्रधानाचार्य ज्ञानेन्द्र पाण्डेय की हदय गति रुकने से बुधवार को निधन हो गया। घटना के समय प्रधानाचार्य नये सत्र को सुचार रूप से चलाने के लिए शिक्षको के साथ बैठक कर रहे थे। इस दौरान प्रधानाचार्य की तबियत अचानक खराब हो गई। शिक्षको से कहकर अपने कक्ष मे आराम के लिए चले गये । कुछ देर बाद शिक्षक बैठक समाप्त कर प्रधानाचार्य के कक्ष पहुचे तो प्रधानाचार्य अचेत पड़े थे। शिक्षकों ने तत्काल सौ सैय्या संयुक्त चिकित्सालय लालगंज पहुंचाया जहां डाक्टरो ने मृत घोषित कर दिया। शिक्षको ने शव को उनके पैतृक गांव जजौली मधुबन जिला मऊ ले जाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...