रामगढ़, मई 8 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। आदर्श क्षेत्रीय अस्पताल गिद्दी ए ने शुक्रवार को सीएसआर के तहत सिटीजन फोरम पब्लिक स्कूल गिद्दी ए में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में आदर्श क्षेत्रीय अस्पताल गिद्दी अस्पताल के डॉ कनौजिया अनिल कुमार ने विद्यालय के छात्रों के स्वास्थ्य की जांच की। इसके पास इन्हें दवा भी उपलब्ध कराया गया। इस शिविर में 34 स्कूली छात्रों की स्वास्थ्य जांच की गई। शिविर में फार्मासिस्ट तौहीद आलम और देवंती देवी आदि ने स्वास्थ्य जांच कार्य में योगदान किया। यह भी पढ़ें- पीजी महाविद्यालय में लगा स्वास्थ्य शिविर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...