सासाराम, जुलाई 27 -- बिक्रमगंज, निज संवाददाता। काराकाट थाना क्षेत्र के गोड़ारी स्थित रामरूप प्लस टू विद्यालय में सोमवार को महिला पुलिस प्रशासन की ओर से साइबर अपराध, महिला सुरक्षा एवं कानूनी प्रावधानों पर विशेष जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम कमजोर वर्ग अनुसंधान विभाग पटना के ऑपरेशन विधि पालक युवक अभियान के तहत आयोजित हुआ, जिसमें छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव और कानून की जानकारी दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...