लखनऊ, मई 13 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। सरकार ने स्कूलों में स्क्रीन से पन्नों की ओर लाने के पठन अभियान को अब और आकर्षक बनाने का निर्णय किया है। गत वर्ष स्कूलों में शुरू किए गए सामाचार पत्र पठन अभियान की सफलता के लिए जिले व खण्ड स्तर के शिक्षा अधिकारियों के साथ स्कूल प्रशासन की प्रशंसा करते हुए इस अभियान को शुरू हो चुके शिक्षण सत्र में और अधिक आकर्षक एवं रोचक बनाने का फैसला किया है。

पुस्तकें पढ़ने पर पुरस्कार बुधवार को बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव की ओर से सभी मंडलीय एवं जिला स्तरीय शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर कहा गया है कि नए शैक्षिक सत्र में प्राथमिक स्तर के छात्र-छात्राओं द्वारा 20 अथवा उससे अधिक तथा उच्च प्राथमिक एवं माध्यमिक स्तर के छात्र-छात्राओं द्वारा 30 अथवा उससे अधिक पुस्तकें पढ़ने पर उन्हें सुपर-20...