बिजनौर, फरवरी 24 -- विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षण संस्थान से सम्बद्ध सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, रामलीला बाग,मे मातृ-पितृ पूजन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ कार्यक्रम के मुख्य वक्ता शिवकुमार शर्मा क्षेत्रीय संयोजक शिशु वाटिका विद्या भारती, विशिष्ट अतिथि उपेन्द्र कुमार शर्मा सम्भाग निरीक्षक, मुरादाबाद सम्भाग, प्रधानाचार्य महेश सिंह और कार्यक्रम में उपस्थित माता-पिता द्वारा संयुक्त रूप से माँ सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन कर किया गया। कार्यक्रम के अन्तर्गत अतिथिगणों और माता-पिता का स्वागत भैया बहिनों द्वारा तिलक लगाकर और पुष्प वर्षा कर किया गया। इसके पश्चात पृथ्वी सिंह प्रान्त संयोजक, परिवार प्रबोधन मेरठ प्रान्त द्वारा वैदिक विधि और पूर्ण मंत्रोच्चार द्वारा हवन का आयोजन किया गया। तत्पश्चात माँ सरस्वती...