गोड्डा, अगस्त 20 -- महागामा, एक संवाददाता। महागामा ऊर्जानगर स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में बीते बुधवार को गोस्वामी तुलसीदास जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य संजीव कुमार श्रीवास्तव ने तुलसीदास के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। शिक्षकों और विद्यार्थियों ने भी पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।इस दौरान विद्यार्थियों ने रामचरितमानस की चौपाइयों का भावपूर्ण गायन और पाठ प्रस्तुत किया। "नाथ संभुधनु भंजनिहारा। होइहि कोउ एक दास तुम्हारा॥" जैसी चौपाइयों के माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्श चरित्र और मर्यादा का सुंदर चित्रण किया गया। यह भी पढ़ें- वर्तमान जीवन में रामचरितमानस की प्रासंगिकता पर कार्यक्रमतुलसीदास की रचनाओं पर चर्चा शिक्षक विकास चंद्र मिश्र ने तुलसीदास की रचनाओं की प्रासंगिकता पर प्रकाश ड...