औरंगाबाद, मार्च 19 -- हसपुरा प्रखंड के पथरौल गांव के हाई स्कूल में गुरुवार को विधायक अमरेंद्र कुशवाहा ने प्रखंड के सभी सरकारी हाई स्कूलों के हेडमास्टरों के साथ बैठक आयोजित की। संचालन करते हुए पथरौल हाई स्कूल के हेडमास्टर विनोद कुमार ने विधायक का अंग-वस्त्र व मोमेंटो से स्वागत किया। उन्होंने विद्यालयों की समस्याओं को दूर करने की मांग उठाई। प्रखंड के दर्जनों विद्यालयों में कमरे का अभाव, कहीं खेल मैदान नहीं रहने समेत अन्य समस्याओं सहित विधायक को वर्तमान स्थिति से अवगत कराया गया। विधायक ने इसे गंभीरता से लेते कहा कि आपलोग अपने-अपने विद्यालयों की समस्याओं के लिए आवेदन दें। 7 अप्रैल को जिला में आयोजित होने वाला बैठक में समस्याओं से अवगत कराउंगा। इस दौरान विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने पर जोर दिया गया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.