रामगढ़, मई 21 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। अनुग्रह नारायण सिंह प्लस टू विद्यालय रेलीगढ़ा में बुधवार को शेड का उद्घाटन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि डाड़ी प्रमुख दीपा देवी, बीडीओ अनुप्रिया, सीओ केके वर्मा और उपप्रमुख सुमन देवी ने फीता काटकर नवनिर्मित शेड का उद्घाटन किया गया। इसके बाद डाड़ी बीडीओ ने कहा इस शेड के निर्माण से छात्रों को सुविधा होगी। विद्यालय के प्रधानाध्यापक मनोज कुमार ने बताया ढाई लाख रुपए के लागत से शेड का निर्माण किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...