पीलीभीत, फरवरी 3 -- पूरनपुर, संवाददाता। मोहन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में का समग्र अवलोकन किया गया। इस दौरान 24 घंटे का शैक्षिक गुणवत्ता, अनुशासन और समग्र वातावरण का मूल्यांकन किया गया। शिशु समिति ब्रज मथुरा के उमाशंकर शुक्ला ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलन और पुष्पार्चन कर अवलोकन शुरु किया। विद्यालय के विशिष्ट आचार्य बलराम सिंह ने पटका पहना कर उनका स्वागत किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य नीरज दीक्षित ने विद्यालय निरीक्षण का महत्व के बारे में बताया। इस दौरान विद्यालय की कक्षा सजा, शिक्षण व्यवस्था, अनुशासन, खेलकूद, योग सांस्कृतिक गतिविधियों का भी अवलोकन किया गया। इस दौरान शिक्षण व्यवस्था और अनुशासन आदि गतिविधियों की सराहना की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.