विद्यालय में लापरवाही पर प्रधानाध्यापक सहित सभी शिक्षकों का वेतन रोका
दुमका, जून 25 -- जरमुंडी , प्रतिनिधि। उत्क्रमित उच्च विद्यालय में नौनिहालों की पढ़ाई और शैक्षणिक माहौल प्रभावित होने की शिकायत मिलने पर कार्रवाई की गई है। विद्यालय प्रबंधन समिति एसएमसी के अध्यक्ष की शिकायत पर स्थलीय जांच के बाद प्रधानाध्यापक सहित सभी शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा गया है और जून माह का वेतन रोक दिया गया है।जांच में कई अनियमितताएं सामने आई हैं। विद्यालय में शिक्षकों की उपस्थिति पंजी सही ढंग से संधारित नहीं थी। शिक्षकों द्वारा पाठ टीका का संधारण भी नहीं किया जा रहा था। छात्र-छात्राओं से नामांकन के नाम पर ली जाने वाली राशि में गड़बड़ी की शिकायत मिली। इसके अलावा अभिभावकों और एसएमसी अध्यक्ष के साथ अभद्र व्यवहार करने का भी आरोप है।शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जांच टीम ने विद्यालय का निरीक्षण किया। स्थलीय जांच की रिपोर्ट के आधार प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.