मोतिहारी, मार्च 26 -- पीपराकोठी, एसं। राजकीय बुनियादी विद्यालय, पीपराकोठी के परिसर में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक अनोखी और प्रेरणादायक पहल की गई है। विद्यालय में यूथ एंड इको क्लब का विधिवत गठन किया गया। जिसके तहत परिसर में स्थित एक विशाल और पुराने आम के वृक्ष को'गार्डियन ट्री ऑफ स्कूल (अभिभावक वृक्ष) घोषित किया गया। विद्यालय प्रशासन और ईको क्लब के सदस्यों ने सर्वसम्मति से इस पुराने आम के पेड़ को स्कूल का अभिभावक माना। इस निर्णय का उद्देश्य छात्रों को यह संदेश देना है कि जिस तरह घर में बड़े-बुजुर्ग परिवार की रक्षा करते हैं, उसी तरह पुराने वृक्ष भी धरती और पर्यावरण के रक्षक होते हैं। इको क्लब के गठन के दौरान छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण के बाल संरक्षक के रूप में शपथ ली। कार्यक्रम के दौरान मिशन लाइफ के सिद्धांतों पर भी चर्चा की गई। छात्रो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.