बगहा, अप्रैल 1 -- योगापट्टी, एक संवाददाता। योगापट्टी प्रखंड क्षेत्र के पिपरा नौरंगिया पंचायत स्थित राजकीय उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय चमैनिया में मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान में भव्य समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में इंटर एवं मैट्रिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय में टॉप करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य कौशल किशोर ने की जबकि मंच संचालन धनंजय पाठक द्वारा किया गया।इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों की मेहनत लगन और अनुशासन की सराहना की।इंटर विज्ञान संकाय में अंजली कुमारी ने 413 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया जबकि प्रीति कुमारी 382 और प्रिया कुमारी 372 ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।वहीं इंटर कला संकाय में अंशिका कुमारी ने 432 अंक लाकर शीर्ष स्थान प्र...