औरंगाबाद, मई 19 -- कुटुंबा विधायक ललन राम ने मंगलवार को प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय नरेंद्र खाप का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय में मूलभूत संरचना एवं संसाधनों की कमी पर चिंता व्यक्त की।

संरचनात्मक समस्याएं स्थानीय अभिभावकों ने बताया कि विद्यालय में चहारदीवारी और शौचालय नहीं होने के कारण बच्चे बगल के खेत में खेलने अथवा शौच के लिए चले जाते हैं। इससे खेत मालिकों और अभिभावकों के बीच कहासुनी होती रहती है। अभिभावकों ने कहा कि इसी कारण वे चाहकर भी बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय नहीं भेज पाते हैं।

विधायक का आश्वासन विधायक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कहा कि विद्यालय में शौचालय एवं चहारदीवारी निर्माण के लिए वे डीईओ से बात करेंगे और निर्माण कराने का प्रयास करेंगे। यदि विभागीय स्तर पर कार्य नहीं हो पाता है तो प्राथमिकता के आधार प...