बेगुसराय, अप्रैल 28 -- साहेबपुरकमाल। प्रखंड के नवसृजित प्राथमिक विद्यालय, रघुनाथपुर में सोमवार को बाल संसद का गठन किया गया। विशिष्ट शिक्षक धनंजय ठाकुर की देखरेख हुए चुनाव में पांचवी की छात्रा साक्षी कुमारी प्रधानमंत्री, आर्यन कुमार उप प्रधानमंत्री, गौरव कुमार खेलमंत्री, सुप्रिया कुमारी उप खेल मंत्री, राजनंदनी शिक्षा मंत्री, तीसरी के छात्र प्रियांशु कुमार उप शिक्षा मंत्री, मिनाक्षी स्वास्थ्य मंत्री व विक्की कुमार जल व कृषि मंत्री चुने गये। इसके बाद बाल संसद के नेतृत्व में बच्चों ने पोषक क्षेत्र में नामांकन अभियान प्रभातफेरी निकाली। मौके पर एचएम बाबूलाल पासवान, शिक्षका खुशबू कुमारी आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...