फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 6 -- फर्रुखाबाद। प्रोजेक्ट अलंकार योजना के तहत विकास खंड राजेपुर में संचालित पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज कनकापुर में बाउंड्रीवाल का निर्माण कार्य करीब 27.93 लाख की लागत से कराया गया था। निर्माण कार्य की गुणवत्ता परखने के लिए डीआईओएस नरेंद्र पाल सिंह ने दो सदस्यीय समिति गठित की है। जांच समिति में प्रधानाचार्य आईटीआई व जल निगम (नगरीय) के अधिशासी अभियंता को शामिल किया गया है। डीआईओएस ने बताया कि बाउंड्रीवाल की जांच के लिए दो सदस्यीय जांच समिति बनाई गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...