बांदा, मई 4 -- बांदा। कंपोजिट विद्यालय अछरौड़ में फावड़ा थमाकर बच्चों से बालू ढुलाई करने के मामले में अभिभावक बच्चों समेत जिलाधिकारी अमित आसेरी से मिले। जिलाधिकारी ने मामले की रिपोर्ट बीएसए से मांगी है। वहीं, पूर्व में ही बीएसए ने बीईओ को भेज मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। साथ ही समस्त स्टाफ को कारण बताओ नोटिस किया है। परिषदीय विद्यालय का एक मई को पांच और सात सेकेंड के वायरल हुआ था। जिसमें बच्चे फावड़ा और तसला लेकर बालू ढोते नजर आ रहे हैं। बच्चों के पिता महेंद्र लोहिया ने भी अपना वीडियो जारी कर इस पर कड़ी आपत्ति जाहिर की थी। वीडियो में बताया कि उसके दो बच्चे पढ़ते हैं जिनसे विद्यालय में पढ़ाई की बजाय काम कराया जा रहा है। कहा कि मैने बच्चों को पढ़ने के लिए भेजा है मजदूरी करने के लिए नहीं। कहा कि सरकार ने 6 से 12 वर्ष के बच्चों के लिए बा...