पूर्णिया, मार्च 30 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।आरपीसी हाई स्कूल पूर्णिया सिटी में चल रहे मिल्लिया कनीज फातमा वुमेन टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज बीएड सत्र 2024-26 द्वितीय वर्ष के प्रशिक्षुओं का चार माह से चल रहा इंटर्नशिप कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं स्वागत गीत के साथ किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित कॉलेज की प्राचार्या डॉ. कंचन गुप्ता ने अपने संबोधन में सभी प्रशिक्षुओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि आज के समय में महिलाएं हर क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ रही हैं। इस मौके पर विद्यालय की प्राचार्या डॉ. नुतन कुमारी, मुख्य अतिथि डॉ. कंचन गुप्ता एवं पर्यवेक्षक डॉ. राकेश कुमार द्वारा विद्यालय परिसर में पौधारोपण कर समाज को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। अपने संबोधन में विद्यालय ...