विद्यालय में प्रबंधन-प्रधानाचार्य विवाद गहराया, हंगामे के बीच पुलिस पहुंची
शाहजहांपुर, मार्च 18 -- शाहजहांपुर। रेती रोड स्थित सुदामा प्रसाद बाल विद्यास्थली में प्रबंधन कमेटी और प्रधानाचार्य के बीच चल रहा विवाद मंगलवार को खुलकर सामने आ गया। इसको लेकर स्कूल में डेढ़ दो घंटे तक हंगामा चला। इसी बीच कमेटी ने प्रधानाचार्य उज्ज्वला मिश्रा पर 25 लाख रुपये के कथित गबन और अन्य अनियमितताओं के आरोप लगाते हुए उन्हें सेवा से हटाने की कार्रवाई की, जबकि प्रधानाचार्य ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए प्रबंधन पर दबाव बनाने का आरोप लगाया। मंगलवार को प्रबंधन कमेटी के सदस्य विद्यालय पहुंचे और प्रधानाचार्य तथा एक लिपिक को हटाने की घोषणा करते हुए उनके कार्यालय में ताला लगा दिया। इसके साथ ही प्रशासनिक अधिकारी वंदना गुप्ता को विद्यालय का कार्यभार सौंप दिया गया। प्रबंधन का आरोप है कि प्रधानाचार्य ने पिछले दस महीनों से बायोमेट्रिक उपस्थित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.