गौरीगंज, अप्रैल 9 -- भादर। शिक्षा क्षेत्र भादर के प्राथमिक विद्यालय अग्रेसर में गुरुवार को एक कार्यक्रम आयोजित कर स्कूली बच्चों का वार्षिक परीक्षाफल वितरित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रभारी प्रधानाध्यापिका नारायनपुर ममता सिंह रहीं, जिन्होंने बच्चों को अंकपत्र प्रदान किए। वार्षिक परीक्षा फल मिलने पर बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। कार्यक्रम के दौरान कक्षा में अव्वल रहे छात्र-छात्राओं को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। वहीं सभी बच्चों को उपहार देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। मुख्य अतिथि ने अभिभावकों से बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने की अपील की।प्रधानाध्यापक कृष्ण कुमार पाठक ने उपस्थित अतिथियों और अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि विद्यालय के सभी कक्षों में इनवर्टर की सुविधा उपलब्ध है और नए सत्र में प्...