सिद्धार्थ, फरवरी 18 -- ककरहवा। बर्डपुर संसाधन केंद्र के अंतर्गत इंग्लिश मीडियम कंपोजिट विद्यालय झंगटी में शिक्षक-संकुल की बैठक मंगलवार को हुई। इसमें संकुल प्रभारी व वरिष्ठ प्रधानाध्यापक कृष्णानंद ने बताया कि शासन के मंशा अनुसार सभी अध्यापक नियमानुसार विद्यालय पर काम करे। उन्होंने विद्यालय में पठन-पाठन पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षक डायरी के अनुसार विद्यालय में कार्य करें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो। सभी बच्चे ड्रेस में विद्यालय आए इस पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने बच्चों का नामांकन बढ़ाने पर विशेष जोर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...