कटिहार, अप्रैल 8 -- समेली,एक संवाददाता उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय नवाबगंज में सत्र 2026-27 के नामांकन को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत विद्यालय के शिक्षक पोषक क्षेत्र के विभिन्न गांवों में घर-घर जाकर अभिभावकों से संपर्क कर बच्चों के नामांकन के लिए प्रेरित कर रहे हैं। विद्यालय प्रबंधन का लक्ष्य है कि क्षेत्र का कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। इसके साथ ही नामांकित बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया जा रहा है।प्रधानाध्यापिका उषा कुमारी ने बताया कि नामांकन अभियान को सफल बनाने के लिए सभी शिक्षक सक्रिय रूप से जुटे हैं और अभिभावकों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया जा रहा है। वहीं शिक्षिका कुमारी प्रिया हलधर ने कहा कि घर-घर संपर्क से अभिभावकों में सकारात्मक माहौल बना है और नामांकन में अच...