मेरठ, मई 17 -- भराला सिवाया टोल प्लाजा मार्ग स्थित एमएसबी इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को मातृ दिवस धूमधाम से मनाया गया। स्कूल चेयरमैन अजय भारद्वाज, मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. राजीव भारद्वाज, डायरेक्टर डॉ. रीतिका शर्मा और प्रधानाचार्य उमेश कुमार ने कार्यक्रम में पहुंची विद्यार्थियों की माताओं के साथ मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने मां को समर्पित गीतों और नृत्य की प्रस्तुति देकर उपस्थितजनों का मन मोह लिया। विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं में उत्साहपूर्वक भाग लेकर विद्यार्थियों की माताओ ने खेल कौशल का प्रदर्शन कर मार्गदर्शन किया। इसे दौरान शशि शर्मा, शालिनी गोयल, संचालिका विभा शर्मा आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...