बिजनौर, अप्रैल 2 -- अफजलगढ़। यहां स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में हर्षोल्लास तथा धूमधाम से हनुमान जन्मोत्सव मनाया गया। प्रधानाचार्य जितेंद्र कुमार वत्सल ने हनुमान जी के चित्र के समक्ष पुष्पार्चन करके कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इसके बाद उन्होंने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए बताया कि हनुमान जी शक्ति, शौर्य, भक्ति के प्रतीक हैं। रुद्र के 12वें अवतार हनुमान जी ने भक्ति के बल पर अमृत्व प्राप्त किया था। मुख्य वक्ता ओमकार सिंह ने बताया कि हनुमान जी अंजनी एवं केसरी के पुत्र थे। हनुमान जी एक बार सूर्य को निगलने के लिए आगे बढे थे। देवताओं के राजा इंद्र ने बज्र से उनकी ठोड़ी पर प्रहार कर दिया था तथा हनुमान जी मूर्छित हो गए थे। चैत्र शुक्ल की पूर्णिमा को देवताओं ने उन्हें दोबारा जीवन दिया था। दिव्यांशी, आरुषि, परिधि, परी गहलोत, खुशी, ...