कटिहार, अप्रैल 2 -- समेली,एक संवाददाता मध्य विद्यालय मोरसंडा में धूमधाम से प्रवेशोत्सव मनाया गया। जिसमें अभिभावक बच्चों के साथ विद्यालय नामांकन के लिए आए। विद्यालय परिवार द्वारा अभिभावक के सामने नव प्रवेश बच्चों के स्वागत के लिए तिलक लगाकर,माला पहनाकर एवं चाकलेट खिलाकर स्वागत किया गया। प्रधान शिक्षक वरुण कुमार यादव ने बताया कि सभी बच्चों को आगे की पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित किया गया। प्रवेशोत्सव नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत में बच्चों के स्कूल में नामांकन और स्वागत का एक विशेष अभियान है। यह उत्सव स्कूलों को उत्सव के माहौल में बदलकर बच्चों को पढ़ाई की ओर आकर्षित करने और शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने का नया प्रवेश नई नामांकन में वृद्धि करने के लिए किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.